{"_id":"5e4990a98ebc3e6a965c7b34","slug":"hathras-a-young-man-injured-in-a-bull-attack-died-during-treatment-hathras-news-ali226876311","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सांड़ के हमले से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सांड़ के हमले से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस: सांड़ के हमले से मृत युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : HASAYAN
सांड़ के हमले से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। आवारा पशु लगातार लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। हसायन के गांव कानऊ के निकट एक युवक को एक सांड़ ने घायल कर दिया था। अब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 10 फरवरी को हसायन के गांव कानऊ निवासी महाराज सिंह उर्फ मोनू पुत्र पूरन सिंह जब बाइक से जा रहा था तो गांव के निकट ही एक सांड़ उसकी बाइक से टकरा गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। अब परिजन उसके शव को यहां लेकर आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।