फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A woman sitting on a dharna in the middle of the road in protest against the well being of the municipality

हाथरस : नगर पालिका की हीलाहवाली के विरोध में बीच सड़क धरने पर बैठी महिला

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A woman sitting on a dharna in the middle of the road in protest against the well being of the municipality
तालाब पुल पर धरने पर बैठी महिला व समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक दुकान के कागजात स्थानांतरित किए जाने में बरती जा रही हीलाहवाली के विरोध में एक महिला सोमवार को ओवरब्रिज के सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। इससे वहां भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को वहां से हटाया।
रत्नकुंज कॉलोनी निवासी सुनीता कुमारी का कहना है कि काका हाथरसी स्मारक के निकट उन्होंने एक दुकान खरीदी थी लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस दुकान के कागजात ट्रांसफर करने में लेटलतीफी कर रहा है। वह तीन महीने से लगातार नगर पालिका के चक्कर लगा रही हैं लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी यह काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

इसी को लेकर सुनीता कुमारी सोमवार की दोपहर तीन बजे के लगभग शहर में अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज पर धरने पर बैठ गई। इससे वहां जाम लग गया। अकेली महिला को बीच सड़क पर बैठी देख भीड़ लग गई। सूचना पाकर हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से उठाया। वहीं, सुनीता कुमारी का कहना है कि यदि पालिका ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह मंगलवार को फिर धरना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed