{"_id":"5fe234d88ebc3e40fc605ff4","slug":"hathras-a-woman-from-one-community-goes-missing-with-a-youth-from-another-community-returned-hathras-news-ali2518173131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक समुदाय की महिला दूसरे समुदाय के युवक के साथ हुई लापता, लौटी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक समुदाय की महिला दूसरे समुदाय के युवक के साथ हुई लापता, लौटी वापस
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर में मौजूद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके की एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला चूंकि अलग-अलग समुदाय से जुड़ा था तो कोतवाली सदर पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए और लव जिहाद का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान महिला वापस लौट आई। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसमें सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला द्वारा उस युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की बात कही जा रही है।
कोतवाली सदर इलाके की करीब 25 वर्षीय एक विधवा महिला को दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम हो गया। वह दो बच्चों की मां भी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वह उस युवक के साथ अपने घर से चली गई, उसके गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
इधर, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा, युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजू पाथरे, वीरांगना वाहिनी की नगर अध्यक्ष नीता वर्मा, युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष रूपेश सिंह, महामंत्री आकाश चौधरी गोवंश प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुलाटी आदि ने इस मामले में लव जिहाद के तहत कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद राठी ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से गई थी और वापस भी आ गई। महिला द्वारा युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।