{"_id":"600b19408ebc3e31f65e405d","slug":"hathras-a-reward-of-25-thousand-rupees-of-firozabad-arrested-in-an-encounter-sikandhra-rahu-news-ali2544554104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुठभेड़ में फिरोजाबाद का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुठभेड़ में फिरोजाबाद का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली सिकंदराराऊ और एसओजी हाथरस की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात को फिरोजाबाद जिले के 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों में हुई फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। एक हफ्ते पहले भी पुलिस और एसओजी ने यहां से एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था।
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि तौफीक पुत्र सलीम निवासी गांव ईकू थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद वर्ष 2011 से अपराधों में संलिप्त था। उसने कुल 26 गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। वर्तमान में वह इसी इलाके में वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसने एटा जिले में भी चौपहिया वाहनों की चोरी समेत कई वारदातों को अंजाम दिया है। एसओजी प्रभारी मुनीशचंद्र ने उन्हें जानकारी दी कि तौफीक रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग पर आने वाला है।
जानकारी के आधार पर उन्होंने पुलिस बल के साथ एटा रोड पर मोर्चाबंदी कर दी। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे एक चौपहिया वाहन भेंकुरी की तरफ से आता दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी दिखाकर इस वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो उसमें सवार एक युवक वाहन को साइड में रोककर अंधेरे की तरफ भागा और पुलिस टीम पर फायर करने लगा। जवाब में पुलिस टीम ने भी उस पर फायरिंग की। पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि वह चारों तरफ से घिर चुका है, इसलिए समर्पण कर दे। इस दौरान पुलिस की एक गोली तौफीक के पांव में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसको गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
कई जिलों में की आपराधिक वारदातें
सिकंदराराऊ। वर्ष 2011 में मुनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने एक के बाद एक कुल 26 आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। उसने बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, अवागढ़, आगरा और हाथरस जिले में वारदातों को अंजाम दिया। उसके कब्जे से देसी तमंचा 315 बोर, कारतूस और चोरी का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में कोतवाल प्रवेश राणा, एसओजी प्रभारी मुनीशचंद्र, इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र सिंह, सोवरन सिंह, घनेंद्र शर्मा, रामसरन, जवाहर लाल, अरविंद कुमार, शीलेश यादव, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल सिंह, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, सोनवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रेमनाथ, सोनू कुमार आदि शामिल थे।