फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A laborer dies due to current in pickle factory

हाथरस: अचार फैक्टरी में विद्युत करंट से एक मजदूर की मौत

Fri, 28 Feb 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A laborer dies due to current in pickle factory
हाथरस: मृतक सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती गांव कलवारी में एक अचार मुरब्बा फैक्टरी में एक कर्मचारी की करंट से मौत हो गई। मृतक के परिजन व अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए। मृतक को जब जिला अस्पताल लाया गया तो वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में करुण कंद्रन मच गया। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता ने फैक्टरी स्वामी के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी है। एसडीएम सदर व सीओ सिटी भी फैक्टरी पहुंचे लेकिन फैक्टरी उन्हें बंद मिली।
निकटवर्ती गांव कलवारी में आशीर्वाद कुंज में संजय मेहरा की अचार-मुरब्बा की फैक्टरी है। इसमें सचिन पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला भीम कलवारी मजदूर के रूप में काम करता था। शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग सचिन की फैक्टरी में करंट लगने से मौत हो गई। इससे वहां एकाएक खलबली मच गई। आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए और वहां करुण कंद्रन शुरू हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस भी वहां आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम सदर रामजी मिश्र व सीओ सिटी रामशब्द यादव ने फैक्टरी पहुंचे, लेकिन फैक्टरी बंद मिली और उसका मालिक अधिकारियों को गायब मिला। इस सिलसिले में मृतक के पिता महावीर सिंह ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके बेटे की फैक्टरी में मौत हुई है, वह संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए फैक्टरी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसे लेकर पुलिस को तहरीर भी दी है। एसडीएम सदर का कहना है का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और फैक्टरी स्वामी उन्हें नहीं मिला। पुलिस को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथरस: एक फैक्टरी में मजदूर की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

हाथरस: एक फैक्टरी में मजदूर की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed