फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A house verandah collapses, six family members injured

हाथरस : भरभराकर गिरा मकान का बरामदा, एक परिवार के छह लोग घायल

Sun, 23 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A house verandah collapses, six family members injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी रुस्तम में शुक्रवार की देर रात हुई बारिश के बाद सुबह एक पक्के मकान का बरामदा भरभराकर गिर गया। बरामदे में बैठे एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों में एक सात वर्षीय किशोर एवं 12 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सहपऊ ले जाया गया। वहां से इनको गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में सतीश कुमार ( 35 वर्ष) पुत्र महावीर सिंह, चंद्रवती (30 वर्ष) पत्नी सतीश, कांता देवी ( 55 वर्ष) पत्नी महावीर सिंह, कुसुम (35 वर्ष) पत्नी तुलसी, नैतिक (7 वर्ष) पुत्र तुलसी और किरन (12 वर्ष) पुत्री सतीश घायल हो गईं। इसके साथ ही उनका एक पालतू कुत्ता भी घायल हो गया। बाइक और अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। सुबह करीब पौने 10 बजे जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त घर के लोग खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रशासन की ओर से मौके पर राजेश कुमार और आरआई डीसी पौरुष एवं क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी पर भी पहुंचकर घायलों के हालचाल पूछे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को उनकी अच्छी प्रकार से देखभाल करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि दैवी आपदा के तहत गरीब पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed