{"_id":"62ed679165193e0dee192122","slug":"hathras-a-hasty-step-taken-to-suspend-10-teachers-hathras-news-ali297598355","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10 शिक्षकों का निलंबन जल्दबाजी में उठाया गया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10 शिक्षकों का निलंबन जल्दबाजी में उठाया गया कदम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से मुलाकात की। संगठन ने बीएसए को ज्ञापन देकर कहा है कि विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय नगला सिंह के 10 अध्यापकों के निलंबन की इतनी बड़ी जो कार्रवाई की गई है, वह जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। यह घटना द्वेषवश साजिश है। बीएसए से अनुरोध किया कि निलंबित शिक्षकों की न्यायोचित व निष्पक्ष जांच कराकर अतिशीघ्र उन्हें बहाल किया जाए।
महिला अध्यापिकाओं की चाइल्ड केयर लीव को समयांतर्गत स्वीकृत किए जाने पर भी जोर दिया गया। विद्यालय में सफाई के लिए पंचायतराज विभाग को अपने स्तर से पत्र लिखकर सफाई कर्मियों से कार्य कराए जाने की मांग रखी गई।
कार्यालय में लंबित चयन वेतनमान की पत्रावलियों को निस्तारित करने, निरीक्षण के दौरान जिन शिक्षकों के वेतन बाधित किए गए हैं, उनसे अतिशीघ्र स्पष्टीकरण लेते हुए उन पर लगी रोक हटाने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन की सासनी इकाई अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, मुरसान इकाई अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, हाथरस इकाई अध्यक्ष शशि कुलश्रेष्ठ, गिरीश वार्ष्णेय, अजय अग्रवाल, प्रशांत वत्स आदि पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद