{"_id":"5dd2e1f88ebc3e54a565676d","slug":"hathras-a-fire-filled-petrol-in-the-child-s-mouth-hathras-news-ali219131835","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बच्चे के मुंह में पेट्रोल भरकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बच्चे के मुंह में पेट्रोल भरकर लगाई आग
विज्ञापन
हाथरस: मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसा बच्चा।
- फोटो : HATHRAS
बच्चे के मुंह में पेट्रोल भरकर लगाई आग
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पत्थरवाली रोड नई बस्ती का मामला
मोहल्ले के ही किशोर पर आरोप, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पत्थर वाली रोड नई बस्ती में आठ साल के बच्चे के मुंह में पेट्रोल भरकर आग लगा दी। बच्चे का मुंह बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
मुकीम निवासी पत्थर वाली रोड नई बस्ती ने बताया कि शनिवार को उसका आठ साल का बेटा मोहम्मद अहमद एक घर में गया। वहां पर मौजूद पड़ोसी के 12 साल के बेटे ने अहमद के मुंह में पेट्रोल भर दिया और फिर आग लगा दी, जिससे अहमद का मुंह और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। रोते-बिलखता हुआ अहमद अपने घर पर पहुंचा तो उसे देख परिजनों के होश उड़ गए और फिर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संदिग्ध मानते हुए रफा-दफा करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। मुकीम का कहना है कि पड़ोसी उससे रंजिश मानते हैं और उसे यहां से भगाना चाहते हैं, इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देश की गई, जिसमें मामला झूठा पाया गया है, इसलिए इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह पूरा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी है।