फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A dozen more surveyors have been shown the way out so far in illegal collection

हाथरस : अवैध उगाही में अब तक एक दर्जन अधिक सर्वेयरों को दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 08 Dec 2020 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A dozen more surveyors have been shown the way out so far in illegal collection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत अवैध उगाही के मामलों में अब एक दर्जन से अधिक सर्वेयरों को निकाला जा चुका है । विभाग की ओर से योजना में नामित संस्था के कार्यरत कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि निकाले गए कर्मचारियों से किसी प्रकार के योजना संबंधित दस्तावेजों का लेनदेन न किया जाए।
पीएम आवास योजना (शहरी) में समय-समय पर नामित संस्था क्रिएटिव कंसोटियम के सर्वेयरों द्वारा अवैध उगाही की शिकायतें मिल रही हैं। इन मामलों के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन की सख्ती के चलते संबंधित सर्वेयरों को हटाने की कार्रवाई की गई है। अब तक अवैध उगाही के मामले में एक दर्जन से अधिक सर्वेयरों को संस्था द्वारा हटा दिया गया है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी अनुपम गर्ग ने बताया कि आवास निर्माण की सब्सिडी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धन की उगाही की जा रही है, जिसमें सर्वेयरों के नाम भी सामने आए थे। इन सभी सर्वेयरों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत आवास दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल कार्यालय में आकर दें , जिससे संबंधित के विरुद्ध की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हटाए गए सर्वेयर
संजय उर्फ सिंह साहब , लखपत उर्फ रोहित , लक्ष्मीकांत , आकाश शर्मा ,कृष्णा शर्मा, विशाल ,प्रदीप, करतार , चिराग, घनश्याम , टिंकू, गीतम, गोपाल ,दुर्गेश, विजयपाल, सुनील, नरवीर, बबलू, योगेंद्र, गणेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, सजीव गोला, आरिफ।

संस्था पर कार्रवाई से बच रहे अफसर
पीएम आवास योजना में नाम संस्था के सर्वेयरों द्वारा अवैध उगाही के मामले में अफसर सर्वेयरों तो गाज गिरा रहे हैं, लेकिन नामित संस्था पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। इससे उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed