फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A case has been filed against those who assaulted a Hinduist organization official

हाथरस : हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के वालों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 09:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A case has been filed against those who assaulted a Hinduist organization official
हाथरस : राष्ट्रीय स्वाभिमान दल की बैठक में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा के साथ मारपीट करने के मामले में सात नामजदों सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि दीपक शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा निवासी आशीर्वाद वाटिका शनिवार की देर शाम को घंटाघर से अपने घर अपने मित्र गंभीर चौधरी के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह मधूगढ़ी चौराहे पर इगलास फाटक के निकट पहुंचे तो उन पर 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन पर यह हमला जाति एवं धर्म के आधार पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर रंजिश के तहत किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147, 148, 149, 323, 307, 504, 506, 354, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बिलाल कुरैली, बबलू कुरैशी, रिजवान मलिक, छोटू, भूरा अंडे वाले का भाई, इंतजार, शाहरुख सहित 15-20 अज्ञात लोग शामिल हैं। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर क्राइम राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed