फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 65 Mahadanis donated blood in the camp

हाथरस : शिविर में 65 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 65 Mahadanis donated blood in the camp
हाथरस : शिविर में रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा महासभा एवं संस्कार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। उद्घाटन एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर 65 लोगों ने रक्तदान किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन इसी तरह होते रहना चाहिए और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान महादान है। उन्होंने संस्कार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी का भी जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

संस्कार वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। इसमें युवाओं को आगे आकर हमेशा हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक, प्रवीण वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलिया, तरुण शर्मा, सतीश सैनी, गोपाल कृष्ण शर्मा, मेघश्याम शर्मा, सुमित शर्मा, योगेश वशिष्ठ, वैभव गोयल, लोकेश अग्रवाल, दीपक भारद्वाज, हर्षित गौड़, मोहित तिवारी, लखन सिंह, ऋषि शर्मा, मनमोहन अग्निहोत्री, जितेंद्र, राहुल देव शर्मा, सौरभ सिंघल, आकाश जैन, रवींद्र, डॉ.आरबी दुबे, अरुण शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed