{"_id":"60dca99d8ebc3ebb92559ec5","slug":"hathras-62-liters-of-diesel-found-locked-in-two-sacks-in-the-workshop-of-hathras-depot-hathras-news-ali266914840","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाथरस डिपो की कार्यशाला में दो बोरों में बंद मिला 62 लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाथरस डिपो की कार्यशाला में दो बोरों में बंद मिला 62 लीटर डीजल
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज कार्यशाला पर बोरे में बंद प्लास्टिक की बोतलों में पकड़ा गया डीजल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की कार्यशाला में दो बोरों में एक-एक लीटर की 62 बोतलों में 62 लीटर डीजल भरा हुआ मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डिपो प्रशासन में खलबली मच गई। चौकीदार की सतर्कता से डीजल चोरी का यह मामला उजागर हुआ है। अफसर इस मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम ने डीजल चोरी को रोकने के लिए बसों के डीजल टैंक व नोजल पर एक डिवाइस लगा रखी है। ये दोनों डिवाइस संपर्क में आने के बाद डीजल की आपूर्ति शुरू होती है। इसके बावजूद डीजल को बोतलों में कैसे भरा गया, यह सवाल विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। सुबह करीब चार बजे अज्ञात व्यक्ति दो बोरों में भरकर डीजल से भरी बोतलों को ले जा रहा था।
अचानक चौकीदार ने शोर मचा दिया, जिसके बाद यह व्यक्ति डीजल की बोतलों को छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना डिपो के अफसरों को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। सुबह से शाम तक डीजल चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि 62 बोतलों में डीजल भरा हुआ मिला है। इस मामले में जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।