फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 60 CSC Operators did not conduct 2031 candidates PMG Direction Examination

हाथरस: 60 सीएससी संचालकों ने नहीं कराई 2031 अभ्यर्थियों की पीएमजी दिशा परीक्षा

Sat, 22 Feb 2020 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 60 CSC Operators did not conduct 2031 candidates PMG Direction Examination
डिजिटल साक्षरता के तहत प्रत्येक गांव के लोगों को डिजिटल साक्षर किए जाने लक्ष्य यहां जिले में पूरा नहीं हो पा रहा है। पीएमजी दिशा के तहत जिले के 60 वीएलई द्वारा ग्रामीण अभ्यर्थियों के पंजीकरण करने के बाद प्रशिक्षण और परीक्षा नहीं कराई गई है। 2,031 अभ्यर्थियों की पंजीकरण के बाद परीक्षा नहीं कराई गई है। अब शासन की ओर से इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही इन अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं कराई जाती तो इन सभी वीएलई की आईडी ब्लॉक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को डिजिटल साक्षर किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन ने इसकी जिम्मेदारी सीएससी ई गर्वनेंस को दी गई है। सीएससी संचालकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को डिजिटल साक्षर किए जाने के लिए प्रत्येक परिवार से 14-60 उम्र के व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन किया गया। इन ग्रामीणों को नेट बैंकिंग, भीम ऐप, पेन कार्ड के प्रयोग, आदि के बारे में ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यहां जिले में भी प्रत्येक गांव में यह रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू की गई और ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया के तहत साक्षर किया गया। शासन की ओर से भेजे गए आंकड़ों में सामने आया है कि जिले के 60 वीएलई द्वारा 2031 ग्रामीणों का पीएमजी दिशा के तहत साक्षर किए जाने के लिए पंजीकरण तो किया गया, लेकिन इन अभ्यर्थियों को डिजिटल साक्षर बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा भी नहीं कराई गई। शासन स्तर से अब इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अगर जल्द ही इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर सीएससी संचालकों द्वारा परीक्षा नहीं कराई गई तो ऐसे सभी संचालकों की आईडी ब्लॉक कर दी जाएगी। इन संचालकों को भविष्य में सीएससी से संचालित किसी भी योजना में भागीदार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले के ऐसे सभी सीएससी संचालकों को जानकारी दे दी गई है कि पीएमजी दिशा के तहत रजिस्टर्ड अभ्यर्थी का तत्काल परीक्षा करा दें, अन्यथा उनकी आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
-प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक, सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed