फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 6,183 children polio fed from house to house

हाथरस : घर-घर पिलाई गई 6,183 बच्चों को पोलियो की दवा

Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 6,183 children polio fed from house to house
हाथरस : सादाबाद सीएचसी पर होती पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में सोमवार को दूसरे दिन भी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य महकमे की टीमों ने घर घर जाकर शून्य से पांच साल के बच्चों को दवा पिलाई। करीब 6183 बच्चों को दवा से आच्छादित किया गया। शाम को सीएचसी पर पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। पोलियो अभियान के तहत पहले दिन जगह जगह शिविर लगाकर 20281 बच्चों को दवा पिलाई गई। उसके बाद दूसरे दिन 6183 बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई गई। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र में सफलतापूर्वक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शून्य से पांच साल तक के प्रत्येक बच्चे को दवा से आच्छादित किया जा रहा है। अभियान में सोमवार को 71 टीमें लगाई गईं थीं। इससे पहले 96 बूथों पर दवा पिलाई गई थी। उन्होंने बैठक में मौजूद समस्त सुपरवाइजरों को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के निर्देश दिए। बैठक में एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रेमपाल शर्मा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. जगदीश, विष्णु वार्ष्णेय, संदीप पाठक, देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed