{"_id":"6054e0c98ebc3e592e0ea787","slug":"hathras-4803-people-received-corona-vaccine-in-33-hospitals-hathras-news-ali2590416149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 33 अस्पतालों में 4803 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 33 अस्पतालों में 4803 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
हाथरस : कोरोना का टीका लगवाते मुरसान कोतवाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शुक्रवार को 31 सरकारी और दो निजी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,720 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष विभाग ने 4,803 लोगों को टीका लगाया। जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 101 फीसदी रहा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीके की दो खुराक लेना बहुत जरूरी है। पहली खुराक लेने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाती है। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें।
उन्होंने लोगों से भी उत्साह के साथ निर्भीक होकर टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें।