{"_id":"5e59656d8ebc3ef405352da6","slug":"hathras-40-vehicles-rushing-without-permits-messing-with-security-of-navigals-in-the-district-hathras-news-ali227927144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले में नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़, 40 वाहन दौड़ रहे बिना परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले में नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़, 40 वाहन दौड़ रहे बिना परमिट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के स्कूलों में नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। जिले में 40 स्कूली वाहन बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसका खुलासा एआरटीओ प्रवर्तन और आरआई द्वारा की गई चेकिंग में हुआ है। इन स्कूल संचालकों को संभागीय परिवहन विभाग द्वारा नोटिस दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बड़ी संख्या में कॉन्वेंट स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 170 वाहन नौनिहालों को लाने व ले जाने के लिए लगे हुए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लालाराम और आरआई संतोष कुमार द्वारा स्कूलों में वाहनों की लगातार पड़ताल की जा रही है। चेकिंग के दौरान करीब 40 वाहनों में वेब कैमरा, फिटनेस, सीट बेल्ट आदि नहीं पाई गई।
एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा इन वाहन स्वामियों व स्कूल संचालकों को नोटिस दिया है। यदि नोटिस के बाद हालत नहीं सुधरे तो इन वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि 40 स्कूली वाहन बिना परमिट के दौड़ रहे हैं। इन स्कूल संचालकों को नोटिस दिया गया है। यदि नियत समय में खामियों को दूर नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
60 स्कूल वाहनों को किया चेक
हाथरस। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम व आरआई संतोष कुमार ने डीपीएस, बीएचयू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, डीएलपी, संत आसाराम गुरुकुल आदि स्कूलों में 60 वाहनों को चेक किया। चेकिंग में वाहनों में मूलभूत सुविधाओं को चेक किया। संचालकों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए।