फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 38 thousand rupees stolen from building material seller's pocket

हाथरस : बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की जेब से 38 हजार रूपये चोरी

Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 38 thousand rupees stolen from building material seller's pocket
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शातिर ने डायबिटीज चैक करने के बहाने एक बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की जेब से 38 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जेब से रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो उसने शोर मचा दिया। आरोपी तब तक फरार हो गया।
आगरा बाइपास मार्ग स्थित प्रकाश बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से ज्ञान प्रकाश गोयल की दुकान है। सोमवार की सुबह ज्ञानप्रकाश की दुकान पर एक युवक आया। उसने अपना गांव बटपुरा बताया। बात करते-करते उसने कहा कि आपको डायबिटीज है।
विज्ञापन

वह नाखून व हाथ पैर देखने लगा। इसी दौरान उसने जेब में रखे 38 हजार रुपये निकाल लिए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने ज्ञान प्रकाश से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed