{"_id":"631a2be282bad56b99364f7c","slug":"hathras-33-proposals-for-drinking-water-supply-sent-for-approval-hathras-news-ali2999412159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेयजल आपूर्ति के लिए 33 प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेयजल आपूर्ति के लिए 33 प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भूजल आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण की समीक्षा की।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण इमरान खान ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा 24 नग बोरिंग के सापेक्ष सात नग बोरिंग का कार्य पूर्ण कराया गया है। 5631 नगगृह जल संयोजन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कराए जा रहे सम्पूर्ण कार्य की प्रगति 19 प्रतिशत है। कार्यदायी संस्था बीजीसीसीपीएल दिल्ली ने 94 डीपीआर तैयार की हैं और 33 नग डीपीआर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन हाथरस द्वारा स्वीकृत कर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ से अनुमोदन हेतु प्रेषित की जा चुकी हैं।
सीडीओ ने हर घर नल से जल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा जल जीवन मिशन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों व गलियों में की गई खुदाई के उपरांत मरम्मत के लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रगति खराब होने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद