{"_id":"5f1b1e618ebc3e9f6d5809a3","slug":"hathras-28-year-old-youth-turned-out-to-be-corona-infected-in-biskhaura-seven-people-were-given-home-quarantine-sadabad-news-ali239496472","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिसखौरा में 28 वर्षीय युवक निकला कोरोना संक्रमित, सात लोगों को किया होम क्वांरटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिसखौरा में 28 वर्षीय युवक निकला कोरोना संक्रमित, सात लोगों को किया होम क्वांरटीन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत करसौरा के गांव बिसखौरा निवासी एक युवक मथुरा में हुई कोरोना संक्रमण की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे परिजनों व आसपास के लोगों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल बलवीर सिंह ने युवक के परिजनों व आसपड़ोस के लोगों सहित करीब सात लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि गांव बिसखौरा का एक 28 वर्षीय युवक मथुरा में रह रहा है। उसने 21 जुलाई को मथुरा के ही एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। 24 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट में यह युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 22 जुलाई को गांव बिसखौरा में अपनी बीमार मां को देखने आया था।
दो घंटे बाद ही यह युवक गांव से पुन: वापस मथुरा चला गया था। लिहाजा, युवक के गांव बिसखौरा में रह रहे परिजनों और आसपड़ौस के छह लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम ने इस मामले की पुष्टि की है। इधर, एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि युवक के घर के सदस्यों को सीएचसी पर बुलाकर उनका चेकअप किया जाएगा।