{"_id":"5ebaeebe8ebc3e906d3ce536","slug":"hathras-27-accused-in-bloody-struggle-over-800-yards-of-land-13-women-men-arrested-hathras-news-ali2335246155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 800 गज जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 27 पर मुकदमा दर्ज, 13 महिला पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 800 गज जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 27 पर मुकदमा दर्ज, 13 महिला पुरुष गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: गांव लाढ्पुर में हुए झगडे के बाद पकडे़ गए दोनों पक्ष केलोगों का जिला अस्पताल में होता चिकि?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाढ़पुर में 800 गज जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 27 लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इनमें से 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि जलेसर रोड स्थित कस्बा लाढ़पुर में 800 वर्ग गज जमीन का एक प्लॉट है। इसे लेकर दो पक्षों राजकुमार और राजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चल रहा है। प्लॉट का कोर्ट में
मुकदमा भी विचाराधीन है। इसके बाद भी दोनों ही पक्ष कोर्ट के आदेश के आने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि सोमवार की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फिर उनके बीच
विज्ञापन
पथराव हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। यहां पर एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के सात लोग घायल हो गए।
सभी घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने दोनों की पक्ष के 27 सदस्यों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र, राजवीर, जयपाल पुत्रगण कंचन सिंह, जितेंद्र और मनोज पुत्रगण राजेंद्र, राहुल पुत्र राजवीर, सुखदेवी पत्नी राजवीर, ललित व रवी पुत्रगण महताब, नैहना उर्फ लाल बहादुर, ममता पत्नी जयपाल, सरिता पत्नी जितेंद्र व पिंकी पत्नी मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह पुत्र कंचन सिंह की तहरीर पर बबलू उर्फ सत्यप्रकाश, भानुप्रताप पुत्रगण ओमप्रकाश, कमल सिंह व लखमी पुत्रगण चोब सिंह, राकेश पुत्र कमल सिंह, अवधेश व नरेश पुत्रगण लखमी उर्फ सेठ, अरविंद उर्फ आजाद व धर्मपाल पुत्र पोप सिंह, सुशीला पत्नी सत्यप्रकाश, गीता देवी पत्नी राजकुमार, उर्मिला पत्नी बाबूलाल, विजय कुमार व रिंकू पुत्रगण बाबू लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने एक पक्ष के बबलू पुत्र सत्यप्रकाश, सुशीला पत्नी सत्यप्रकाश, गीता देवी पत्नी राजकुमार, उर्मिला पत्नी बाबूलाल, विजय कुमार व रिंकू पुत्रगण बाबू लाल को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष के
राजवीर, जयपाल पुत्रगण कंचन सिंह, जितेंद्र व मनोज पुत्रगण राजेंद्र, ललित पुत्र महताब, नेहना उर्फ लाल बहादुर, ममता पत्नी जयपाल की गिरफ्तारी हुई है।
वर्जन
दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक तरफ से 14 और दूसरी तरफ से 13 महिला पुरुष नामजद किए गए हैं, जिनमें से एक पक्ष के सात और
दूसरे पक्ष के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-विनोद कुमार यादव, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।