फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 26-year-old man molested innocent child of one and a half year

हाथरस : डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची से 26 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 03 Jan 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 26-year-old man molested innocent child of one and a half year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गए युवक ने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। लौटने पर परिजनों को बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लेने के लिए सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम को उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने करीब 26 साल का युवक अपने साथ ले गया। वह काफी देर बाद बच्ची को लेकर लौटा। मां ने जैसे ही बच्ची को गोद में ले लिया तो बच्ची रोने लगी। बच्ची के नाजुक अंगों पर भी सूजन थी। इसकी सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने बताया कि एक युवक पर डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed