{"_id":"62d449480372f54a6f7d61ab","slug":"hathras-26-goats-died-after-the-wall-of-the-house-collapsed-in-the-rain-hathras-news-ali296239194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश में घर की दीवार गिरने से 26 बकरियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश में घर की दीवार गिरने से 26 बकरियां मरीं
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
सासनी क्षेत्र के गांव मोहरिया के मजरा मुकुंद खेड़ा निवासी जाकिर पुत्र जलालुद्दीन के घर की दीवार शनिवार की देर रात आई तेज बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में उसकी करीब तीन दर्जन बकरियां दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर जाकिर व आसपास के लोग मौके पर आ गए।
आनन-फानन मलबे को हटाकर कर दबी हुई बकरियों को निकालने की कोशिश में जुट गए। तब तक 26 बकरियां मलबे में दबकर मर चुकी थीं और चार बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान, सासनी पुलिस व लेखपाल पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। इस हादसे से जाकिर का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद