फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 26 cases filed for lockdown violation, 113 vehicle seals

हाथरस: लॉकडाउन उल्लंघन में 26 मुकदमे दर्ज, 113 वाहन सीज

Thu, 26 Mar 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 26 cases filed for lockdown violation, 113 vehicle seals
हाथरस: लॉकडाउन के दौरान रोड पर घूमते लोग पुलिस हिरासत। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अब और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले की सीमाओं के अलावा शहर में भी बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। धारा 188 के तहत 68 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 94 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने 60 वाहन सीज किए गए हैं।
लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और सख्त हो गया है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है और बैरियर लगाए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों की धरपकड़ भी की। एसडीएम सदर और सीओ सिटी की अगुवाई में पुलिस ने कई लोगों को हाथरस गेट कोतवाली के सामने से पकड़ा।
विज्ञापन

इससे वहां खलबली मच गई और कुछ लोग पुलिस को देखकर दूर से भाग भी निकले। अन्य थानों की पुलिस ने भी बिना वजह घूम रहे लोगों को गिरफ्तार किया। ऐसे में पूरे जिले की पुलिस ने धारा 188 के तहत 68 मुकदमे दर्ज किए और 94 लोगों को गिरफ्तर किया है। पुलिस ने 60 वाहनों को सीज भी कर दिया। पूरे दिन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शहर व जिले की सड़कों पर घूमते रहे और यह देखते रहे कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूम तो नहीं रहा। पुलिस की इस सख्ती से सड़कें वीरान दिखी। लोग अपने घरोें में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed