फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 250 houses and shops will have electricity connections under ground

हाथरस: 250 घर व दुकानों के बिजली कनेक्शन होंगे अंडर ग्राउंड

Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 250 houses and shops will have electricity connections under ground
हाथरस: अलीगढ़ रोड पर घरेलू कनेक्शन को अंडर ग्राउंड करने के लिए निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
250 घर, दुकानों के बिजली कनेक्शन होंगे अंडर ग्राउंड
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने की घरों की पड़ताल, लगेंगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स
करीब एक माह मेें काम होगा पूरा, बदले जाएंगे बिजली मीटर
गौरव भारद्वाज
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज की परिध में आने वाले घरों और दुकानों के कनेक्शन अंडरग्राउंड होंगे। कार्यदायी संस्था ने शनिवार को करीब 250 घरों और व्यवसायिक भवनों की पड़ताल की। डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। पुराने मीटरों हटाया जाएगा। नए मीटर स्थापित किए जाएंगे। इससे बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बिजली की लाइन को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है। एलटी, हाईटेंशन और 33 हजार केवीए की लाइन को डालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही ओवरब्रिज की परिधि में आने वाले मकान, दुकान के बिजली कनेक्शनों को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। शनिवार को मोदीनगर की कार्यदायी संस्था ने घरों पर पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही यह भी देखा कि किस उपभोक्ताओं को कनेक्शन कहां से दिया जाए।
विज्ञापन

एक डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से करीब 15 लोगों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन देने के दौरान पहले से लगे मीटर को हटाया जाएगा। नया मीटर बिजली विभाग द्वारा स्थापित किया जाएगा। इस मामले में साइड सुपरवाइज पवन गोस्वामी का कहना है कि करीब 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अंडर ग्राउंड किए जाएंगे। एक बॉक्स से 15 लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने भी शुरू किया जाल बनाने का काम
तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान अंडर ग्राउंड लाइन करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। वहीं रेलवे के निर्माण इकाई ने भी डेरा डाल दिया है। निर्माण इकाई द्वारा पिलर के लिए सरिया का जाल बनाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है। वर्ष 2020 जून के अंत तक काम पूरा होगा। बैरीकेडिंग भी लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed