फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 25 percent work of overbridge completed at pond intersection

हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का 25 प्रतिशत काम हुआ पूरा

Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 25 percent work of overbridge completed at pond intersection
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाबे चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रेलवे के पुल विभाग ने अपने हिस्से का करीब 25 फीसदी काम पूरा कर दिया है। अब तक एक दर्जन क्रास गार्डर रखे जा चुके हैं। निर्माण दायी संस्था जल्द से जल्द काम को पूरा कराने का प्रयास कर रही है। पुल के निर्माण के चलते शहर बृहस्पतिवार को भी शहर के मार्गों पर जाम के हालात रहे। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा पिलरों पर गार्डर लगवाए जा रहे हैं। रेलवे की निर्माण इकाई ने एक दर्जन क्रॉस गार्डरों को लगाने के साथ करीब 25 प्रतिशत काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

निर्माणदायी संस्था काम को फरवरी महीने में ही खत्म करने की कोशिश में जुटी है। तालाब रेलवे फाटक बंद होने के कारण शहर के मध्य से गुजर रही रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। इस कारण शहर के ज्यादातर मार्गों पर जाम के हालात पैदा हो रहे हैं और लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed