फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 25,70,760 saplings will be planted in the district this year

हाथरस : जिले में इस वर्ष रोपे जाएंगे 25,70,760 पौधे

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 25,70,760 saplings will be planted in the district this year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिले में इस साल 25,70,760 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने सभी सहयोगी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल का चिह्नीकरण कर वहां पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाते हुए इनकी सूची प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने डीएफओ को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 25 प्रतिशत बढ़ाते हुए कार्ययोजना तैयार करने और बेसिक शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग और वन विभाग को भी पौधरोपण के लिए अपना लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों, रजबहों और नदियों के दोनों ओर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को सरकारी के अलावा निजी पौधशाला से संपर्क कर बड़े पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थल चयन एवं गड्ढों के खुदान से संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए माइक्रो प्लान तैयार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें और उनको भी माइक्रो प्लान उपलब्ध कराएं। डीएफओ डॉ. चंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 2022-23 में 2570760 पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को 9,02,034, पर्यावरण विभाग को 1,00,226, ग्राम विकास विभाग को 892640, पंचायती राज विभाग को 101640, कृषि विभाग को 163900, उद्यान विभाग को 112620, राजस्व विभाग (सभी तहसीलों) को 101640, नगर विकास विभाग को 22260, रेलवे विभाग को 3900, माध्यमिक शिक्षा/उच्च शिक्षा/प्रावधिक शिक्षा विभाग को 48630, लोक निर्माण विभाग को 13020, जल शक्ति/सिंचाई विभाग को 13020, स्वास्थ्य विभाग को 10220, उद्योग विभाग को 10080, पशुपालन विभाग को 5880, आवास विकास विभाग 1540, पुलिस विभाग को 8540, रक्षा विभाग 700, सहकारिता विभाग को 4060, विद्युत विभाग को 4760, औद्योगिक विकास विभाग को 1780, बेसिक शिक्षा विभाग को 39550, श्रम विभाग को 4060 तथा परिवहन विभाग को 4060 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक वन विभाग, आवास विकास विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्थल चयन की सूची उपलब्ध नही कराई गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम, जिला उद्यान अनीता सिंह, समिति के सदस्य प्रीति चौधरी, अनिल कुमार शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed