फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 23 teachers and teachers get school, three will have to wait

हाथरस : 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले स्कूल, तीन को करना होगा इंतजार

Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 23 teachers and teachers get school, three will have to wait
हाथरस : शिक्षिका को स्कूल आवंटन का पत्र देतीं बीएसए शाहीन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत बुधवार को 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं में स्कूल का आवंटन हो गया। हालांकि, वहीं जूनियर के तीन शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटन का इंतजार करना होगा, इसके लिए शासन के आदेश का विभाग को इंतजार है। बता दें कि सर्वर ठप होने के कारण मंगलवार को स्कूलों का आवंटन नहीं हो पाया था। दूसरे दिन बुधवार को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अंतरजनपदीय स्थानांतरण वाले 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं का करीब आठ महीने का इंतजार समाप्त हो गया। ऑनलाइन निकले आवंटन पत्रों को बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सौंपा। यहां पर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बताया कि प्राथमिक स्कूल वाले शिक्षकों के लिए पोर्टल खुला था, इसलिए प्राइमरी स्कूल वाले 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूलों का ऑनलाइन आवंटन हो गया है। शेष जूनियर के तीन शिक्षकों को शासन से निर्देश प्राप्त होते ही स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed