{"_id":"6091892e8ebc3ed1e636277e","slug":"hathras-23-people-including-three-innocents-got-corona-infected-in-sadabad-sahapau-sadabad-news-ali262448872","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद-सहपऊ में तीन मासूमों सहित 23 लोग निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद-सहपऊ में तीन मासूमों सहित 23 लोग निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद और सहपऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को सादाबाद और सहपऊ में तीन मासूमों सहित 23 लोग कोरोना संक्रमित निकले। एक साथ इतनी अधिक संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 57 वर्षीय व्यक्ति गांव विलारा, 28 वर्षीय युवक गांव विलारा, 34 वर्षीय महिला सादाबाद, 62 वर्षीय वृद्ध गढ़ी आशा, 15 वर्षीय किशोरी कूपा खुर्द, 47 वर्षीय व्यक्ति गांव घूंचा, 43 वर्षीय पुरुष गांव धनौली, 29 वर्षीय युवक गांव गढ़ी नौकस, 26 वर्षीय युवक गांव जैतई, 55 वर्षीय महिला गांव जैतई, 40 वर्षीय व्यक्ति बरौस, 22 वर्षीय युवक सिथरापुर, 52 वर्षीय व्यक्ति गांव अरौठा, 58 वर्षीय महिला गांव बुढ़ाइच, 70 वर्षीय वृद्ध निवासी गांव टीकैत बिसावर, 55 वर्षीय महिला गांव कंजौली, 42 वर्षीय महिला गांव नगला मियां, 10 वर्षीय बालक गांव कोकना कलां, 27 वर्षीय व्यक्ति चमरपुरा, 45 वर्षीय व्यक्ति गांव मकनपुर, 52 वर्षीय व्यक्ति बुर्ज नौजी, 10 वर्षीय बालक गांव बुढ़ाइच, आठ वर्षीय बालक गांव बुढ़ाइच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के बारे में जानकारी मिली है। अब पहले से अधिक सख्ती की जाएगी।
कोरोना संक्रमित युवक की मौत
सादाबाद। क्षेत्र के गांव गीगला में मंगलवार को एक कोरोना पीड़ित युवक की मौत का मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय एक युवक पिछले कई दिनों से बीमार था। परिजन युवक को मंगलवार को एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गए, जहां इसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।