{"_id":"6313a034710c7a6b80032222","slug":"hathras-2136-students-gave-b-ed-exam-hathras-news-ali299597260","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2136 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2136 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा
विज्ञापन
हाथरस : बीएड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के चार परीक्षा केंद्रों पर बीएड के 28 डिग्री कॉलेजों के 2,136 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार केंद्रों पर 181 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।
शनिवार को शहर के डिग्री तीन डिग्री कॉलेजों सहित सिकंदराराऊ के राजकीय डिग्री कॉलेज में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा संचालित बीएड सत्र 2021-22 की प्रथम की परीक्षा हुई। सिकंदराराऊ के महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में 193 विद्यार्थियों ने बीएड की परीक्षा दी और 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शहर के सरस्वती डिग्री कॉलेज में 392 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 496 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 71 अनुपस्थित रहे। बागला डिग्री कॉलेज में 1045 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 45 अनुपस्थित रहे। जिलेभर के चारों परीक्षा केंद्रों पर बीएड के 2317 में से 2136 ने परीक्षा दी। 181 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। चारों केंद्रों पर नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। संवाद