{"_id":"604e512e8ebc3ee64b5f1cb1","slug":"hathras-200-people-register-in-ots-in-the-city-hathras-news-ali258628278","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में 200 लोगों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में 200 लोगों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली महकमे द्वारा बकायेदारों को राहत प्रदान करने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है। इस दौरान जिले भर में सभी बिजलीघरों पर ओटीएस में पंजीकरण के लिए कैंप लगाए गए। शहर में 200 लोगों ने बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराया। अधिकारियों का कहना है कि यदि ओटीएस में पंजीकरण न कराने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। देहात में काफी लोगों ने पंजीकरण कराए।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा राजस्व वसूलने व बकायेदारों को राहत प्रदान करने के लिए रविवार की छुट्टी में शहर भर के सबस्टेशनों पर एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय व पवन वर्मा की मौजूदगी में पंजीकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान शहर के दो सौ लोगों ने बकाया की तीस प्रतिशत राशि जमा कर ओटीएस में पंजीकरण कराया।
इन बकायेदारों को 31 मार्च तक बकाया की राशि जमा करनी होगी। तभी उन्हें ब्याज माफी का लाभ होगा। इस मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि रविवार को दो सौ लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। जो लोग पंजीकरण से रह गए हैं। वह सोमवार को करा लें। उसके बाद पंजीकरण बंद हो जाएंगे।