{"_id":"60c7a1458ebc3e87100c320c","slug":"hathras-195-sanitation-workers-of-the-district-got-the-first-promotion-hathras-news-ali2655291174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 195 सफाई कर्मचारियों को मिली पहली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 195 सफाई कर्मचारियों को मिली पहली पदोन्नति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान/हाथरस।
जिले के 195 सफाई कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का पहला प्रमोशन मिला है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि जिले में 667 सफाई कर्मचारी हैं, जो कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इनमें 195 सफाई कर्मचारियों को ब्लॉक से इनके चरित्र प्रविष्टि के आधार पर इन्हें जिला पंचायतराज विभाग द्वारा पदोन्नति का लाभ दिया गया है। बताया जाता है कि पदोन्नति लेने वाले यह सफाई कर्मचारी काफी समय से ग्रामीण क्षेत्र में रहकर अपना कार्य ठीक ढंग से कर रहे थे।
अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले इन सफाई कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का पहला प्रमोशन विभाग द्वारा दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि 195 कर्मचारियों की एसीपी लगा दी गई है। संवाद