{"_id":"62376f57f9d41c14150dd9a9","slug":"hathras-157-km-of-new-line-will-be-laid-the-capacity-of-transformers-will-increase-hathras-news-ali287455167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 157 किमी नई लाइन डलेगी, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 157 किमी नई लाइन डलेगी, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। कई वर्षों से जर्जर लाइनों की वजह से बिजली संकट से जूझ रहे जिलेवासियों को जल्द ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी। जिले में 157 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह काम होने से ओवरलोडिंग से विद्युत आपूर्ति में होने वाले व्यवधान दूर हो सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए री स्ट्रक्चर्ड एसिलेरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी) के तहत करीब पांच साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थीं। कुछ जगह विभाग की हीलाहवाली तो कुछ स्थानों पर बिजली चोरों ने इन लाइनों में सेंध लगाकर इनको जर्जर बना दिया। इस कारण ये लाइनें निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधक बन रही हैं। आए दिन शहरवासियों को कभी दिन तो कभी रात में कई-कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन रिवेंप से प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद यह समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। संवाद
नई लाइन से अब बिजली सिस्टम में आएगा सुधार
हाथरस। जिले में वर्तमान में दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 64 बिजलीघरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनें जर्जर हो गई हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति नहीं मिल पा रही। रिवेंप योजना से निर्बाध आपूर्ति में होने वाले व्यवधान दूर कराए जाएंगे। पूरे जिले में 157 किलोमीटर नई डाली जाएंगी। इन लाइनों का काम अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए अभी बजट मिलने का इंतजार रहेगा। संवाद
विज्ञापन
कटिया डालने वालों पर कसेगा शिकंजा
हाथरस। नई बंच कंडक्टर लाइन डालने के बाद विभागीय अधिकारियों को सही तरीके से लाइनों की पेट्रोलिंग करनी होगी, क्योंकि पूर्व में बिजली चोरों ने लाइनों को क्षतिग्रस्त कर कटिया डालना शुरू कर दिया था। इस कारण यह लाइन कुछ समय में जर्जर हो गईं। अब नई लाइन डालने के साथ यह भी देखना होगा कि किसी स्थान पर यदि लाइन क्षतिग्रस्त की जाती है तो तत्काल कार्यवाही की जाए, जिससे बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। संवाद
नौ बिजलीघरों पर लगेंगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
हाथरस। जिले में ओवरलोडिंग की समस्या को खत्म करने के लिए 33/11 केवीए के तीन विद्युत उपकेंद्रों में पांच एमवीए को ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं। इनमें पांच एमवीए के और नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिले के छह बिजलीघर ऐसे हैं, जिनमें पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर अतिरिक्त लगाए जाएंगे। संवाद