{"_id":"639e05dec559f670142cf03f","slug":"hathras-151-feet-high-tricolor-hoisted-at-martyr-memorial-site-hathras-news-ali3071714115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहीद स्मृति स्थल पर फहराया 151 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहीद स्मृति स्थल पर फहराया 151 फुट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित शहीद स्मृति स्थल का लोकार्पण और 151 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। यह ध्वजारोहण अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, ब्रह्माकुमारी राखी दीदी और दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पहले वहां पूजा-अर्चना की गई। यह पूजन सीपू जी महाराज व उनकी टीम ने कराया। 151 फुट ऊंचे ध्वज क पहले पूरा खोला गया और फिर इंजीनियर द्वारा ऊपर तक ले जाया गया। सभी ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
झंडारोहण के उपरांत अतिथियों का स्वागत पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा के जिला महामंत्री भूरा पहलवान ने संयुक्त रूप से किया। इस बीच सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज, आरसी कन्या इंटर कॉलेज, आरडी कन्या महाविद्यालय, सरस्वती इंटर कॉलेज व सुरजोबाई बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का तालियां बजाकर व भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोषों से स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका कुमारी संध्या ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाया। इस मौके पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हाथरस से मेरा पुराना नाता रहा है। अक्सर कोई सामान खरीदना होता था तो मैं हाथरस ही आता था।
तब के हाथरस और आज के हाथरस मे जमीन आसमान का अंतर स्पष्ट दिखाई देता है और यह सब यहां के पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व उनकी टीम के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों का यह भाव होना चाहिए कि मेरी भारत माता मुस्कराती रहे। मेरी भारत माता का मस्तक ऊंचा रहे और मेरे भारत का सम्मान रहे। यह तभी संभव है,जब हर घर में, हर हाथ में तिरंगा हो और हमारे दिल में तिरंगा हो।
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यदि स्मार्ट सिटी देखना हो तो हाथरस को देखो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए है, ऐसे बच्चे बधाई के पात्र है। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि 151 फुट ऊंचा झंडा लगाकर आज मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस गगनचुंबी तिरंगे से हाथरस की शान में चार चांद लगेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा, बह्माकुमारी राखी दीदी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन ताराचंद माहेश्वरी ने किया। संवाद