{"_id":"61a70b53dbaa9a1797287e34","slug":"hathras-138-students-appeared-in-bams-examination-hathras-news-ali2794451131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएएमएस परीक्षा में शामिल हुए 138 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएएमएस परीक्षा में शामिल हुए 138 विद्यार्थी
विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में बीएएमएस की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बागला डिग्री कॉलेज को बनाए गए नोडल केंद्र पर बीएएमएस की परीक्षा शुरू हुई। इसमें प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल एंड देव हॉस्पिटल के 138 विद्यार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा नौ दिसंबर तक चलेगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा बीएएमएस की परीक्षा के लिए बागला डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर मंगलवार से बीएएमएस के प्रथम, तृतीय और चतुर्थ वर्ष वाले विद्यार्थियों की परीक्षा की शुरुआत हुई। पहली पाली में सुबह दस बजे से एक बजे तक प्रथम व चतुर्थ वर्ष के 106 परीक्षार्थी शामिल हुए और तीन अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। इसमें 32 परीक्षार्थी शामिल हुए। आंतरिक सचल दल ने परीक्षा के दौरान कड़ी नजर परीक्षार्थियों पर रखी। दोनों पालियों की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। संवाद