फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12 to 15 per cent fall in potato yield due to change in weather

हाथरस : मौसम के परिवर्तन से 12 से 15 फीसदी गिरी आलू की पैदावार

Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 12 to 15 per cent fall in potato yield due to change in weather
हाथरस : खोदाई के बाद आलू की छंटाई करते मजदूर। - फोटो : HATHRAS
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। बीते वर्ष आलू का अच्छा भाव मिलने के बाद किसान ने इस बार आलू की पैदावार के लिए क्षेत्रफल तो बढ़ा दिया, लेकिन इस बार मौसम के परिवर्तन ने आलू की पैदावार को 12 से 15 फीसदी तक प्रभावित किया है। आलू का भाव भी किसान को सही नहीं मिल रहा। ऐसे में किसान आलू की फसल को लेकर काफी परेशान है।
पिछले साल 45,360 हजार हेक्टेअर में आलू की पैदावार हुई थी और आलू का भाव भी किसान को उम्मीद से ज्यादा अच्छा मिला। यही वजह है कि इस बार फिर अच्छे मुनाफे की आस में किसान ने जिले में 48,520 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई की है, लेकिन इस बार मौसम किसानों के लिए खलनायक बन गया है।
विज्ञापन

मौसम में कई बार हुए उतार-चढ़ाव के कारण इस वर्ष आलू की पैदावार में पिछले वर्ष के मुकाबले 12 से 15 फीसदी तक की गिरावट आने का अनुमान है, जबकि इस बार फसल में किसान ने लागत भी ज्यादा लगाई है, लेकिन उसके मुकाबले आलू का बाजार मूल्य किसान के मनमाफिक नहीं है। यही वजह है कि किसान इस बार खुदाई के बाद आलू को बाजार में उतारने की बजाय कोल्ड स्टोरों में पहुंचा रहे हैं, ताकि कीमतें सुधरने के बाद इस आलू को बेचकर मुनाफा कमाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की अच्छी पैदावार के लिए सुबह से शाम तक खेत में काम किया। सोचा था अच्छा भाव मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब हम अपने आलू को कोल्ड स्टोर में रखने को मजबूर हैं। इसके अलावा इस बार आलू की पैदावार भी पिछले साल की अपेक्षा 12 से 15 फीसदी तक प्रभावित हुई है।
-प्रदीप शर्मा, किसान
सरकार आलू के लिए भी मंडी बनाए। आलू की फसल की अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। कोल्ड स्टोर में रखकर भाड़े का खर्चा करने को मजबूर हैं। किसानों को सरकार लाभ नहीं दे पा रही है। आलू किसान को हर तरफ से नुकसान है। अच्छे समय के इंतजार में हम कोल्ड स्टोर में आलू रख रहे हैं।

-रवेंद्र रावत, किसान
किसानों से जानकारी मिल रही है कि आलू की पैदावार कुछ कम हुई है। इसके लिए मौसम परिवर्तन जिम्मेदार है। इस बार मौसम जल्दी ही गर्म हो गया है। इसके अलावा कई बार मौसम में काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। इस कारण आलू की पैदावार प्रभावित हुई है।
एचएन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed