{"_id":"60d76b7c8ebc3e8dd73ed9dd","slug":"hathras-11-thousand-volt-current-ran-in-tractor-one-child-died-12-scorched-sikandhra-rahu-news-ali2665668113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रैक्टर में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा, एक बच्चे की मौत, 12 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रैक्टर में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा, एक बच्चे की मौत, 12 झुलसे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में शुक्रवार को ट्रैक्टर में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने से 10 वर्ष के अरुण पुत्र मानिक चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह झुलस गए।रात में ही घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव सराय निवासी कृपाल सिंह की बेटी की बरात एटा के जलेसर के गांव नगला अन्नी से आई थी। बरात के साथ रंगशाला भी आई हुई थी। रंगशाला के ट्रैक्टर की ट्रॉली पर लकड़ी की स्टेज पर नर्तकी नृत्य कर रही थी। रात लगभग साढ़े 11 बजे 11 हजार वोल्ट का तार ट्रैक्टर के ऊपरी हिस्सा से छू गया। इससे पूरे ट्रैक्टर में तेज करंट प्रवाहित हो गया। ट्रैक्टर को पकड़कर खड़े लोग हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। इससे अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली पर स्टेज लकड़ी की बनी थी, इसलिए नर्तकी सुरक्षित बच गई।