फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 gram panchayats ceased to exist, included in urban area

हाथरस: 11 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व खत्म, शहरी क्षेत्र में हुईं शामिल

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 gram panchayats ceased to exist, included in urban area
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 11 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इन ग्राम पंचायतों को नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में पूरी तरीके से शामिल कर दिया गया है। यहां के बाशिंदे अब शहरी क्षेत्र के मतदाता बनेंगे। शामिल हुए क्षेत्र में नगर पालिका से ही विकास और अन्य कार्य हो सकेंगे। यह भी विदित है कि इसमें हतीसा-भगवंतपुर में भगवंतपुर को ही नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है।
शासन स्तर से पिछले दिनों नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया था। इस सीमा विस्तार में जिले की 11 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इन ग्राम पंचायतों के राजस्व ग्रामों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसे लेकर शासन स्तर से अधिसूचना जारी की जानी थी। यहां पंचायतराज विभाग की ओर से अधिसूचना का प्रस्ताव शासन को दो बार भेजा गया। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को संशोधित कर पिछले दिनों प्रस्ताव को मंगाया गया था। विभाग की ओर से पहुंचे प्रस्ताव के आधार पर अब शासन ने 11 ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हतीसा भगवंतपुर के गांव भगवंतपुर को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया है और हतीसा को छोड़ दिया गया है। अब इन ग्राम पंचायतों के बाशिंदे शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से ही इन इलाकों में विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां के बाशिंदे अब शहरी क्षेत्र के मतदान में भाग लेंगे। यहां के बाशिंदों को लंबे समय से शासन स्तर से अधिसूचना जारी होने का इंतजार था। अधिसूचना जारी न होने के कारण तमाम विकास कार्य के अलावा अन्य कार्य अटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ग्राम पंचायतें हुईं शामिल
दयानतपुर, गढ़ी तमना, जोगिया, हतीसा-भगवंतपुर, नहरोई, गिजरौली, मीतई, तरफरा, कलवारी, दादनपुर-ढकपुरा, हाथरस देहात और सोखना।
शासन स्तर से नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब यहां लोग शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए है। इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
-बनवारी सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed