{"_id":"621108856b03a74bc57487d1","slug":"hathras-11-65-lakh-voters-of-the-district-will-decide-the-fate-of-39-candidates-hathras-news-ali28549454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 11.65 लाख मतदाता तय करेंगे 39 प्रत्याशियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 11.65 लाख मतदाता तय करेंगे 39 प्रत्याशियों की किस्मत
विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन देते समय लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा चुनाव के मतदान की घड़ी करीब आ गई है। तीसरे चरण में रविवार को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी तकदीर का फैसला जिले के 11.65 लाख मतदाता करेंगे।
प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए संवेदनशील बूथों के साथ अन्य बूथों पर भी वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
प्रशासन की ओर से प्रेक्षकों के प्रतिनिधि के रूप में माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 14, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 13 और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर किसी भी गड़बड़ी के दौरान सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
चुनाव की मुख्य बातें
- सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान ,इस बार समय एक घंटे बढ़ाया गया है।
- जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर - 05722-297861, 297461, 297761, 297361, 297261, 297262,
- टोल फ्री नंबर- 1950
विधानसभा कंट्रोल रूम
- हाथरस विधानसभा 05722-297010
- सादाबाद विधानसभा 0565-2976885
- सिकंदराराऊ विधानसभा 05721-244351
चुनावी व्यवस्थाओं पर एक नजर
- 1165345 मतदाता मतदान करेंगे
- 626808 पुरुष मतदाता और 538505 महिला मतदाता हैं।
-1403 मतदेय स्थलों की संख्या
- 21 मॉडल बूथ की संख्या
- 15 पिंक बूथों की संख्या
- 150 माइक्रो ऑब्जर्वर
-109 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 14 जोनल मजिस्ट्रेट
- 119 अति संवेदनशील बूथ