फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 10 day Hathras Festival will be held in the month of December

हाथरस : दिसंबर माह में मनेगा 10 दिवसीय हाथरस महोत्सव

Fri, 14 Oct 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 10 day Hathras Festival will be held in the month of December
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आगरा महोत्सव की तर्ज पर हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 दिवसीय इस महोत्सव के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन पर्यटन और संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जाएगा। हथकरघा और शिल्प मेले का भी आयोजन होगा। महोत्सव के जरिए नजदीकी जनपदों में आने वाले पयर्टकों को यहां से जोड़ने की कोशिश होगी।
पर्यटन विभाग की ओर से नजदीकी जिले मथुरा और आगरा में आने वाले पर्यटकों को हाथरस जनपद की तरफ मोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिले में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार की योजना भी तैयार की गई है। इस क्रम में जिले में पहली बार आगरा महोत्सव की तर्ज पर हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 10 दिन लगातार चलेगा।
विज्ञापन

इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव में होने वाले खर्च का वहन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसमें हथकरघा, पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मई को होगा दो दिवसीय आयोजन
हाथरस। जिले में पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार तीन मई को हाथरस का स्थापना मनाने का फैसला किया गया है। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से कार्ययोजना बना ली गई है। इन दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संवाद

जिले में पहली बार 10 दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह महोत्सव दिसंबर महीने में मनाया जाएगा। वहीं हाथरस का स्थापना दिवस भी तीन मई को मनाया जाएगा।
-विशाल, पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed