फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathraras: City lit up on Diwali, fireworks set in high

हाथ्ररस: दिवाली पर जगमगाया शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

Sun, 15 Nov 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathraras: City lit up on Diwali, fireworks set in high
हाथरस: दिवाली के मौके पर शहर में रोशनी से जगमगाते भवन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली का पर्व शनिवार को पूरे उल्लास से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। आधी रात के बाद तक जमकर आतिशबाजी की गई। घरों में दीपमालिकाएं सजाई गईं और मंदिरों में जाकर दीपदान भी किया गया।
दिवाली के लिए लोगों ने कई दिनों से तैयारी कर रखी थीं। शनिवार की सुबह से ही बाजारों में त्योहार का सामान खरीदने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, मिठाई, दीपक व पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी भीड़ लगी रही। लोग पूरे दिन अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने में लगे रहे। शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की।
विज्ञापन

शाम ढलने के बाद पूरा शहर रोशनी से जगमग हो गया। बिजली की झालरों से लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाकर रोशन किया। पूजन के बाद लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाए। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। त्योहार पर मिठाई भी बांटी गई। पूरा शहर रोशनी से सराबोर हो गया। दीपक और मोमबत्तियां भी जलाई गईं। प्रतिष्ठानों पर मालिकों ने अपने कर्मचारियों को उपहार भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपमालिकाएं सजाईं, मंदिरों में किया दीपदान
हाथरस। रोशनी के इस महापर्व पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों से सजाया। दीपकों से तरह-तरह की आकृति भी बनाई गईं। मंदिरों में दीपदान करने के लिए भी काफी लोग उमड़े। शुभ-लाभ की भी आकृति बनाई गई। दीपमालिकाएं सजाई गईं।

एक करोड़ की फुंकी आतिशबाजी
हाथरस। दिवाली पर इस बार आतिशबाजी की बिक्री पर सख्ती थी और प्रशासन ने कुछ आतिशबाजी विक्रेताओं को नोटिस भी दिेए थे। कोरोना के चलते नियत समय पर यहां माल भी नहीं आ पाया। ऐसे में इस बार पिछले साल की अपेक्षा कम आतिशबाजी बिकी और फुंकी। अनुमान है कि जिले में करीब एक करोड़ की आतिशबाजी इस बार फुंकी है। वैसे अभी भाईदूज के दिन तक आतिशबाजी का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed