फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Happiness when the animals did not get place in the shelter site

आश्रय स्थल में पशुओं को जगह नहीं मिलने पर हंगामा

Fri, 04 Jan 2019 12:06 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 04 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Happiness when the animals did not get place in the shelter site
आवारा पशुओं को लेकर मंडी समिति के पास किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र में काफी संख्या में आ चुके आवारा पशुओं ने प्रशासन की  टेंशन को बढ़ा दिया है। गुरूवार की सुबह कई गांव के आवारा पशुओं को आगरा रोड स्थित मंडी समिति की खाली पड़ी बाउंड्री में एकत्रित कराया गया। गांव वाले वाहनों के जरिए इन पशुओं को लेकर पहुंचे। इधर, जब यह बाउंड्री हाउस फुल हो गई, तो बाद में कुछ गांव वालों ने हंगामा भी किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

   
गौरतलब हो कि आवारा पशुओं को प्रशासन द्वारा मंगलवार और बुधवार को सासनी की पराग डेयरी में भेजा गया था, लेकिन डेयरी हाउस फुल हो गई, जिसके बाद क्षेत्र के आवारा पशुओं को आगरा रोड स्थित मंडी समिति के पास बनी एक बाउंड्री को पशुओं का आश्रय स्थल बनाया गया, लेकिन सुबह कुछ घंटे तब हुए, जब यह आश्रय स्थल पशुओं से भर गया। गांव वेदई, जैतई, नगला वीरवल, कुकटई आदि गांव के किसानों ने आवारा पशुओं को इसी आश्रय स्थल में भर दिया।
विज्ञापन


इधर, जब पशु आश्रय स्थल भर गया तो उसके बाद कुछ और गांव के ग्रामीण पशुओं को लेकर पहुंचे, लेकिन पशुओं को स्थल में जगह न दिए जाने को लेकर किसानों में गुस्सा व्याप्त हो गया। इन किसानों ने मौके पर काफी हंगामा किया, लेकिन पुलिस अफसरों ने इन किसानों को समझा दिया। काफी किसान तो पशुओं को मंडी समिति के बाहर ही छोड़ गए। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु भी मौके पर पहुंच गईं, उन्होने वहां स्थिति देखी तो आश्रय स्थल हाउस फुल हो चुका था। आश्रय स्थल में करीब 500 से अधिक आवारा पशु मौजूद थे। उन्होने किसानों को समझाया कि आवारा पशुओं के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। इधर, शाम को पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने मंडी समिति के पास बने इस आश्रय स्थल का दौरा किया और किसानों को समझाया कि प्रशासन इंतजामों में जुटा हुआ है। मौके पर आरआई डीसी पौरूष व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed