फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   handpump of the district hospital bad taps became showpieces

Hathras News: जिला अस्पताल का हैंडपंप है खराब, टोटियां बनीं शोपीस, पानी को भटकते रहे मरीज-तीमारदार

Mon, 13 Mar 2023 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 02:25 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल में मरीजों की प्यास बुझाने के लिए ओपीडी के बाहर पानी की टोंटियां और हैंडपंप लगाया गया है। रविवार को टोटियों ने पानी उगलना बंद कर दिया। जिससे यह टोटियां शोपीस बन गईं।

विज्ञापन
handpump of the district hospital bad taps became showpieces
जिला अस्पताल में खराब हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला जिला अस्पताल में पेयजल संकट गहरा गया है। हैंडपंप खराब होने और ओपीडी के बाहर लगी टोंटियां में पानी न आने से इमरजेंसी में आए मरीज व तीमारदार रविवार को पानी के लिए भटकते हुए दिखे। 

विज्ञापन


हाथरस जिला अस्पताल में लगी टंकी
विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल में मरीजों की प्यास बुझाने के लिए ओपीडी के बाहर पानी की टोंटियां और हैंडपंप लगाया गया है। रविवार को टोटियों ने पानी उगलना बंद कर दिया। जिससे यह टोटियां शोपीस बन गईं। वहीं, अस्पताल परिसर में लगा हुआ हैंडपंप भी खराब है। इससे इमरजेंसी वार्ड में उपचार कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों के काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। मरीज अपनी प्यास बुझाने के लिए अस्पताल में इधर से उधर भटकते हुए दिखाई दिए। मजबूरन उन्हें बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इससे काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बाहर से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। - रामकुमार, तीमारदार
जिला अस्पताल का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। पानी की टोटियों में भी पानी नहीं आ रहा है। अस्पताल में पेयजल की काफी परेशानी है। - राजकुमार, तीमारदार
जिला अस्पताल में पेयजल के लिए टोटियां लगाई गई हैं। हो सकता है रविवार को उनमें पानी न आया हो। पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed