{"_id":"60c7a4dd8ebc3e8ba77e569e","slug":"half-a-dozen-big-defaulters-disconnected-notice-given-hasayan-news-ali265531824","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन बड़े बकायेदारों का काटा कनेक्शन, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन बड़े बकायेदारों का काटा कनेक्शन, दिया नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों व शासन के आदेश पर बकाया वसूली के लिए सोमवार को कस्बा में बड़े बकाएदारों के यहां पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटते हुए बकाया भुगतान के लिए नोटिस दिया गया।
उपखंड अधिकारी ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान व संयोजन विच्छेद अभियान के दौरान विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता कौशल गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कस्बा के बाजार व गली मोहल्ला में उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की।
इस दौरान जेई कौशल गुप्ता ने आधा दर्जन बकायेदारों के संयोजन विच्छेद करते हुए बिल जमा करने के लिए नोटिस दिाया। जेई ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास लाखों रुपये का राजस्व बकाया है, लेकिन लोग जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। अगर जल्द ही बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो अगली बार कनेक्शन काट दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान विष्णु मोहन, मुकेश कुमार, पवन कुमार, सत्यवीर सिंह, हरिओम, सुनील कुमार, करनपाल सिंह थे।