{"_id":"6415bc2fdc4486800b0504c9","slug":"gulabo-sapera-and-gitanjali-sharma-presented-in-hathras-mahotsav-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस महोत्सव: गुलाबो सपेरा और गीतांजलि की होगी प्रस्तुति, पांच दिन ये होंगे खास कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस महोत्सव: गुलाबो सपेरा और गीतांजलि की होगी प्रस्तुति, पांच दिन ये होंगे खास कार्यक्रम
Sat, 18 Mar 2023 06:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:57 PM IST
सार
शासन की ओर से हाथरस महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रथम बार 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से 24 मार्च से बागला कॉलेज के खेल मैदान में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। होंगे ये कार्यक्रम
विज्ञापन
गुलाबो सपेरा और गीतांजलि शर्मा
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से खाका खींच लिया गया है। यहां 24 मार्च से होने वाले 5 दिवसीय इस महोत्सव में कथक नृत्यांगना गीताजंलि शर्मा, पदम श्री गुलाबो सपेरा जैसी कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इन हस्तियों के माध्यम से कई प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगेंगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से हाथरस महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रथम बार 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से 24 मार्च से बागला कॉलेज के खेल मैदान में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये होंगे कार्यक्रम
जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
- 24 मार्च को गीताजंली शर्मा द्वारा ब्रज लोक नृत्य और यासमीन सिंह द्वारा नारी शक्ति स्वरुपा कथक की प्रस्तुति
- 25 मार्च को कवि सम्मेलन और पदम श्री गुलाबो सपेरा का राजस्थानी फोक डांस
- 26 मार्च को ट्रांसजेंडर कलाकार देविका दवेंद्र मंगलामुखी का कथक नृत्य
- 27 मार्च को महिषासुर मर्दिनि कथक औरा निजामी बंधु द्वारा कब्बाली
- 28 मार्च को रामायण के कुछ अंश और सा रे गा मा पा की 2019 की विजेता इशिता विश्वकर्मा द्वारा गानों की प्रस्तुति