फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GST SIB team surveyed Pan Masala firm of Sadabad

Hathras: जीएसटी एसआईबी टीम ने किया सादाबाद की पान मसाला फर्म का सर्वे, तीन घंटे चली जांच

Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
सार

एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने सादाबाद की एक पान मसाला फर्म पर सर्वे किया। कारोबारी के आवास व दुकान पर की गई यह कार्रवाई महज 3 घंटे चली। शाम छह बजे टीम मौके से रवाना हो गई।

विज्ञापन
GST SIB team surveyed Pan Masala firm of Sadabad
सादाबाद में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के उपायुक्त शशि भूषण त्रिपाठी कार्रवाई के बाद बाहर ज - फोटो : संवाद

विस्तार

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने सादाबाद की एक पान मसाला फर्म पर सर्वे किया। जीएसटी मुख्यालय तक शिकायत होने के बाद हुए इस सर्वे में कोई बड़ी कर चोरी सामने नहीं आई। मात्र तीन घंटे रुकी टीम ने जांच कर दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन


जीएसटी की सचल दल इकाई व विशेष अनुसंधान शाखा के लिए कारोबारियों के बीच आपसी विवाद व प्रतिस्पर्धा बड़ी दिक्कत बन गई है। आपसी विवादों में कर चोरी की शिकायतों के चलते जीएसटी अधिकारी खूब दौड़ लगा रहे हैं। हाल ही में शहर के एक व्यापारी की गलत नाम पते व फोन नंबर से की गई शिकायत की जांच हाथरस खंड अधिकारी कर रहे हैं। 8 फरवरी दोपहर बाद सादाबाद की नदी गली स्थित एक पान मसाला कारोबारी के यहां आपसी विवाद में की गई शिकायत के बाद सर्वे की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से सादाबाद के कारोबारियों में खलबली मच गई। कारोबारी के आवास व दुकान पर की गई यह कार्रवाई महज 3 घंटे चली। शाम छह बजे टीम मौके से रवाना हो गई। सूत्र बताते हैं कि टीम को इस कार्रवाई में कोई बड़ी कर चोरी नहीं मिली है। मामूली कर चोरी के साक्ष्यों को संकलित कर टीम ले गई है। जांच टीम में एसआईबी मथुरा उपायुक्त शशी भूषण त्रिपाठी, एसआईबी मथुरा सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ सचल दल हाथरस प्रेम सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं है। ये सामान्य जांच है। इसकी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। हो सकता है कि शिकायत आपसी विवाद में हुई हो। फर्म पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी दस्तावेंजों की जांच किए जाने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। -शशिभूषण त्रिपाठी, उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, मथुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed