फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GST SIB raid on MM Builders

Hathras News: एमएम बिल्डर्स पर जीएसटी एसआईबी का छापा

Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
GST SIB raid on MM Builders
गांव नगला भूरा स्थित एक फर्म पर छापा मारती जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की टीम। संवाद  - फोटो : Samvad
विशेष अनुसंधान शाखा, राज्य जीएसटी मथुरा की टीम ने बुधवार दोपहर गांव नगला भूरा स्थित एक बिल्डर फर्म पर छापा मारा। देर शाम तक चली इस कार्रवाई में लाखों रुपये का माल सीज किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फर्म ठेके पर कंकरीट आदि की आपूर्ति करने का काम करती है।
विज्ञापन





विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के निर्देश पर टीम बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सासनी के गांव नगला भूरा स्थित एमएम बिल्डर्स पर सर्वे करने पहुंचे। बाद में अनियिमतता मिलने पर सर्वे को छापे में बदल दिया। यहां कंकरीट और अन्य सामग्री का बड़े पैमाने पर स्टॉक किया गया था। इसके बाद हाथरस सचल दल कार्यालय से भी टीम की मौके पर बुला लिया गया और माल की गणना शुरू की गई।
विज्ञापन



यहां मथुरा से आई टीम को मिली जानकारी से अधिक कारोबार होता मिला। इसे लेकर बड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार देर शाम तक जारी कार्रवाई में लाखों रुपए का माल सीज किए जाने की तैयारी चल रही है। खबर लिखे जाने तक उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा शशी भूषण त्रिपाठी मौजूद थे और हाथरस से सीटीओ सचल दल प्रेम सिंह व लिपिक मयूर अग्रवाल माल की गणना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed