फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Groom caught while marrying for the second time

बरात में मची खलबली: दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को पिता के साथ पकड़ा, लड़की पक्ष ने किया मना

Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
सार

जैसे ही बरात चढ़ने को थी, वैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामाई सलामत नगर के लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने यह कहकर शादी रुकवा दी कि दूल्हे की पहली शादी वर्ष 2017 में हो चुकी है। लड़की पक्ष यह सुनकर दंग रह गया।

विज्ञापन
Groom caught while marrying for the second time
दूल्हा - फोटो : istock

विस्तार

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव बमनहर में 17 मई रात एक बरात में उस वक्त खलबली मच गई, जब अचानक एक पक्ष ने दूल्हे पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा दिया। पुलिस बुला कर हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख कर शादी की सभी रस्में रोक दी गईं। पुलिस आरोपी दूल्हे और उसके पिता को कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ शुरू हुई। इधर, लड़की पक्ष ने शादी तोड़ कर अब तक हुआ खर्च वापस मांग लिया है, जिससे दूल्हा पक्ष की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनहर में हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव ऊंचा से दूल्हे धर्मेंद्र की बरात आई थी। 17 मई रात 1:00 बजे के लगभग जैसे ही बरात चढ़ने को थी, वैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामाई सलामत नगर के लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने यह कहकर शादी रुकवा दी कि दूल्हे धर्मेंद्र की पहली शादी वर्ष 2017 में हो चुकी है। लड़की पक्ष यह सुनकर दंग रह गया। आननफानन विवाह की रीति रिवाज रोक दी गई।  
विज्ञापन


तीनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ गया और शादी रोक दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। दूल्हा धर्मेंद्र तथा उसके पिता हरलाल को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें सिकंदराराऊ कोतवाली ले आई। धर्मेंद्र ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी गांव महामई सलामत नगर की एक युवती के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि वह युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसी लिए विवाह के कई वर्षों बाद भी वह अपने मायके में रह रही है। यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शादी कर रहे युवती के परिवार का कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है। उनके कई लाख रुपये शादी के इंतजाम में खर्च हो गए। उन्हें शादी के इंतजाम में खर्च हुए पूरे रुपये वापस चाहिए। समाचार लिखे जाने तक लड़का पक्ष, लड़की पक्ष को रुपये देने का इंतजाम करने में लगा था। कोतवाली सिकंदराराऊ के प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने पर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed