फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   government fail to gave job to youth

छात्र-नौजवानों को रोजगार देने में भाजपा सरकार विफल

Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
government fail to gave job to youth
युवा घेरा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के छविचित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक देवेंद्र ? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी के निर्देशन में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ईदगाह कॉलोनी स्थित सपा कैंप कार्यालय पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेेकानंद के छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के जरिए सपा नेताओं ने भाजपा शासन में छात्र और नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने और युवाओं को रोजगार नहीं देने का मुद्दा उठाया।
पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा के राज में प्रदेश में छात्र और नौजवानों पर झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं। छात्र नौजवान के लिए रोजगार देने में भाजपा सरकार विफल हो गई है। आने वाले विधानसभा के चुनावों में यही छात्र और नौजवान भाजपा को सत्ता से हटाकर रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन ने कहा की भाजपा की सरकार में छात्र और युवा बेहाल और परेशान है, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदन शून्य रवैया अपनाए हुए है। युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसे में प्रदेश का युवा अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रहा है।
विज्ञापन

जिला महासचिव जैनुददीन चौधरी ने कहा की नौजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्रसंघ के चुनावों पर रोक, ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें आदि भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी हैं। इन समस्याओं पर वर्तमान सरकार का कोई ध्यान नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सर्वाधिक कार्य किए थे। मौके पर अवधेश चौधरी, रियाज अलवी, जफरुद्दीन, अब्दुलमन्नान, प्रबल चौधरी, शाहिद सिद्दीक़ी, शालू बेग सभासद, गौरव चौधरी, सचिन चौधरी, मलिक यादव, जफरुद्दीन रायन, आसिफ़ रायन, आमिर खान, परवेज सिद्दीक़ी, हमजा भाई, किफ़ात बेग, रवि चौधरी, इमरान चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed