फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Govans closed in schools in Patani, Khutipuri, stalling studies

पटैनी, खुटीपुरी के स्कूलों में बंद किए गोवंश, पढ़ाई ठप

Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Govans closed in schools in Patani, Khutipuri, stalling studies
िकसानों द्वारा सादाबाद में सरकारी स्कूल में बंद किए गए आवारा पशु। - फोटो : अमर उजाला
आवारा पशु ग्रामीणों के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। गांव पटैनी में काफी गोवंश ग्रामीणों ने स्कूल में बंद कर दिए। इससे स्कूल की पढ़ाई बीच में ही बंद  कर दिया। वहां मौके पर एसडीएम सदर भी पहुंच गए। एसडीएम सदर  मुरसान के गांव पटैनी में ग्रामीणों ने गोवंश को स्कूल में बंद कर दिया। सूचना के बाद एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी वहां आ गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक वहां हो-हल्ला मचा रहा। बाद में अधिकारियों  ने भी आश्वासन दिया कि सप्ताह भर के अंदर की गौशाला का निर्माण करा दिया जाएगा, तब पशु ग्रामीणों ने वहां से छोड़े। इसी क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में भी यही स्थिति पैदा हो गई। वहां भी पशुओं को विद्यालय में बंद  कर दिया गया और इसके चलते विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो सकी।  ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशु लगातार फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार ग्रामीणों ने गांव पटैनी के प्राथमिक विद्यालय में 250 से ज्यादा गोवंश बंद कर दिए। इससे विद्यालय में पढ़ाई रुक गई। हालांकि बच्चे भी कम आए थे। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणोें को समझाया लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि आवारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर देंगे। इसलिए इन्हें अभी गौशाला भिजवाया जाए। काफी देर तक वहां भी हंगामा होता रहा। बाद में एसडीएम व जिला पंचायत सदस्य ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर पशु छुड़वाए।  मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में कुछ लोगों ने आवारा पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया। जिससे पशु आक्रामक हो गए। पशुओं ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को तोड़ दिया। पशुओं के आक्रामक होने पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पढ़ाई बंद करनी पड़ी। इस समस्या का निस्तारण करने की गुहार भूरे सिंह प्राथमिक विद्यालय खुटीपुरी जाटान ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed