{"_id":"6422fcc9b4eb0c15f20e8bf5","slug":"goods-train-wheel-derailed-at-hathras-junction-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस जंक्शन पर मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, बाल-बाल होने से बची दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस जंक्शन पर मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, बाल-बाल होने से बची दुर्घटना
Tue, 28 Mar 2023 08:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 08:12 PM IST
सार
एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में वहां अधिकारी पहुंच गए। वहां टूंडला से दुर्घटना राहत गाड़ी लेकर अधिकारी पहुंच गए। तब इंजन के हिस्से को उठाकर ट्रैक पर रखा।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ। मामले की जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। इसकी सूचना टूंडला दी गई। टूंडला से कुछ समय बाद दुर्घटना राहत गाड़ी आई। इस इंजन के पहिए को उठाकर ट्रैक पर खड़ा कर दिया। तब जाकर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन